कंगना रनौत का समर्थन, फर्रूखाबाद करणी सेना ने जलाया महाराष्ट्र सरकार का पुतला

Farrukhabad Karni sena

फर्रूखाबाद। अभिनेत्री कंगना रनौत का महाराष्ट्र सरकार के आदेश पर दफ्तर ध्वस्त कराए जाने की कार्रवाई का उत्तर प्रदेश की फर्रूखाबाद करणी सेना द्वारा विरोध किया करते हुए पुतला दहन किया गया है। फर्रूखाबाद में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सीएम उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया।

  • कंगना रनौत का दफ्तर ध्वस्त करने पर विरोध
  • महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया
  • भेदभावपूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाया

https://youtu.be/SUqyO-4oCIo

बता दें कि लालगेट पर करणी सेना द्वारा यह प्रदर्शन किया गया है। जबकि महाराष्ट्र सरकार पर समाज और राष्ट्र के खिलाफ कार्य किए जाने का आरोप लगाया गया। करणी सेना ने बताया कि पालघर में साधु संत की हत्या, सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सारकार की कार्यप्रणाली संदेह की है और अब कंगना रनौत के साथ भी भेदभावपूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाया गया।