Film Adipurush Controversy: लखनऊ में कवि मनोज मुंतशिर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले कुछ लोगों को हज़रतगंज पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दें कि इस समय रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद खड़ा हुआ है. फिल्म में यूज़ किए गए डायलॉग को लेकर दर्शकों ने, खासकर हिन्दुत्व वादी संगठन ने विरोध जताते हुए मनोज मुंतशिर का घोर विरोध करना पूरे देश में शुरू किया है. वहीं फिल्म रिलीज़ होने के बाद खड़े हुए विवाद पर मनोज मुंतशिर की भी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों के इस विरोध पर अपनी ग़लती को मानते हुए सफाई दी. इसके साथ ही उन्होने 7 दिनों में फिल्म के डायलॉग बदलने की भी बात कही. वहीं फिल्म देखने के बाद थिएटर से बाहर आने वाले अधिकतर लोगों ने भी फिल्म में उपयोग किए गए डायलॉग की कड़ी आलोचना की. कुछ समर्थक भी दिखे लेकिन उनकी संख्या काफी कम थी. ऐसे में हाल ही में उत्तरप्रदेश में भी इस फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ लोगों का विरोध देखने को मिल रहा है.
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More