देपालपुर में नकली खाद बेचने वाली कम्पनी के खिलाफ FIR

देपालपुर। इंदौर जिले के देपालपुर सोसाइटी से किसानों को वितरित किए जाने के लिए उर्वरक में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कृषि विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि उर्वरक सप्लाई करने वाली कंपनी द्वारा न सिर्फ वजन में गोलमाल किया जा रहा था, बल्कि खाद भी नकली दी जा रहा था, जबकि दूसरी ओर कंपनी को सप्लाई की परमिशन देने वाले अधिकारी भी शंका के घेरे में है।

देपालपुर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन थाना प्रभारी द्वारा इस संबंध में मीडिया के कैमरे के सामने कोई बयान नहीं दिया गया। मामले के जांच अधिकारी अक्षयसिंह खड़िया ने भी कैमरे के सामने बोलने से इंकार कर दिया, केवल मौके की जानकारी दी कि देपालपुर क्षेत्र स्थित सहकारी सोसायटी खजराया में कृषि उपयोगके लिए लाए गए करीब 12,500 क्विंटल सिंगल सुपर फास्टे ट के 2 नमूने कृषि विभाग के अधिकारियों ने जांच के लिए जबलपुर लैब भेजे थे, इसकी रिपोर्ट में साफ हुआ कि यह खाद अमानक है। यही नहीं, जिन बोरियों में उर्वरक भरा गया, वह 50 किलो वजनी थी, लेकिन उनमें 45 किलो खाद ही निकला।

हालांकि जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की उर्वरक कंपनी मेसर्स महाधन फास्फेट प्रा.लि. के डॉयरेक्टर पर मामला दर्ज कर लिया हैं।

DOWNLOAD

 

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026