दतिया। पंडोखर बाबा के नाम से प्रसिद्ध गुरूशरण महाराज के खिलाफ मारपीट के मामले में पुलिस ने गुरूशरण महाराज सहित तीन नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में पंडोखर थाना उपनिरीक्षण दर्शन शुक्ला ने अधिक जानकारी दी।
दरअसल दतिया जिले के पंडोखर का यह मामला है जहां रात्रि के समय एक ढाबे पर खाना खा रहे सेंवढ़ा के पटवारी अंकित पाराशर तथा उनके साथियों को मामूली विवाद होने पर कार में भरकर पंडोखर धाम मंदिर ले जाया गया जहां लोगों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर सड़क पर फेंक दिया गया।
हमले में घायल हुए पटवारी अंकित पाराशर ने बताया कि मंदिर में मारपीट के दौरान खुद गुरूशरण महाराज उपस्थित थे जबकि मारपीट करने वाला उनके परिचित बताए जा रहे थे। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More