मुरैना। जिले में एक टोल पर 15 से 20 हथियारबंद लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। दरअसल मुरैना के छौंदा टोल प्लाजा पर शनिवार-रविवार रात करीब 12 बजकर 45 मिनट का यह मामला है जिसके बाद टोल मैनेजर ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक वाहनों को टोल से निकालने को लेकर विवाद हुआ था और विधायक एदल सिंह कंसाना के बेटे राहुल सिंह के साथ ही अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर ववेचना की जा रही है।
वहीं इस मामले में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बयान दिया है कि किसी भीप्रकार की फायरिंग किसी भी स्थान पर हो, अपराध अपराध होता है जिसका संज्ञान क्षेत्र की पुलिस प्रशासन ने लिया होगा। केन्द्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सारे नाकों को इलेक्ट्रोनिक होना चाहिए जिससे की भ्रटाचार और गुंडागर्दी समाप्त हो सकेगी।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More