बुरहानपुर। जिले में कोरोना वायरस (COVID19) ने दस्तक दे दी है। बता दें कि अब तक मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला कोरोना की चपेट से बाहर था लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट के बाद अब बुरहानपुर में भी कोरोना वायरस का पाॅजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हो गई है। जानकारी के मुताबिक मलकापुर निवासी एक 50 वर्षीय महिला कोरोना पाजीटिव पाई गई है, जिसके बाद महिला को आईसोलेट कर संपर्क में आए सभी लोगों का सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा, जबकि सभी को क्वारंटीन कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल की देर शाम आई रिपोर्ट में महिला की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव पाई गई है। जबकि महिला के साथ उनके पति का भी सेंपल जांच के लिए भेज गया था, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। जानकारी दी गई कि महिला को कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए है जबकि महिला का बुहरानपुर के एक अस्पताल में डायबिटीज का उपचार जारी है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More