ठंड के मौसम में जहां लोग धूप निकलते ही धूप की रोशनी में गरमाहट लेने खड़े होते हैं, इसी प्रकार धूप में खड़े होने से सेहत पर भी पाॅजीटिव असर पड़ता है। ऐसे ही कुछ खास पांच फायदों के संबंध में नीचे जानकारी साझा की गई है –
नींद न आने की समस्या होने पर प्रतिदिन कुछ देर धूप में बैठना बेहद फायदेमंद होता है। इसके आलावा जोड़ों के दर्द और ठंड के कारण होने वाले शारीरिक दर्द में भी आराम मिलता है। धूप में बैठना शरीर खून जमने की प्रक्रिया को रोकता है और रक्तसंचार को बेहतर करता है।
धूप में बैठने से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है, जो आपकी हड्डियों के विकास के लिए जरूरी है। धूप लेने के बाद इन दिनों में आपकी कार्यक्षमता में इजाफा होता है।
सर्दी के मौसम में धूप लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है, कि यह ठंडे-ठंडे मौसम में आपके शरीर को गर्माहट देती है और आपको सर्दी की अकड़न से बचाती है। इससे आपका दिमाग भी तनाव मुक्त होता है और रात को नींद भी अच्छी आती है। नींद के लिए यह रामबाण उपाय है।
शरीर के किसी हिस्से पर होने वाले फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए भी धूप लेना काफी फायदेमंद है। साथ ही डाइबिटीज और हृदय संबंधी रोगों में भी धूप लेना लाभकारी होता है। नमी के कारण होने वाले कीटाणुओं के संक्रमण को रोकने में धूप कारगर होती है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More