उमरिया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मालगाड़ी द्वारा लगभग 16 मजदूरों को कुचले जाने का मामला सामने आया है जो मजदूर मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। इस हादसे में मृत 16 मजदूरों में से 5 मजदूर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के रहवासी बताए जा रहे हैं। बता दें कि उमरिया जिले के चिल्हारी से 1 जबकि पाली से 4 मजदूरों की औरंगाबाद हादसे में दर्दनाक मौत हुई है।
उमरिया जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग करने की बात कही। वहीं पाली थाना प्रभारी राजेशचन्द्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जमडी गांव के 4 मजदूर जबकि चिल्हारी ग्राम के 1 मजदूर की मौत हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा परिजनों को इसकी सूचना पहुंचाई गई।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More