महू। इंदौर जिले के महू में एक खंडहर घर से बच्ची का शव बरामद किया गया है। प्रथमिक जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची की उम्र लगभग 5 वर्ष बताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। महू थाना प्रभारी, अभय नेमा ने बताया कि मजदूरी का काम करने वाले परिवार द्वारा अपनी बेटी की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी और जब पुलिस द्वारा बच्ची की तलाश की गई तो बच्ची का शव खंडहर में मिला।
थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि महू रेलवे में मजदूरी करने वाला एक परिवार शहर के महू सिमरोल रोड ब्रिज के नीचे रात को सो रहा था, जहां से बच्ची अचानक लापता हो गई। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More