मुरैना एसपी ने फ्लाईओवर निर्माता कम्पनी को जारी किया नोटिस

मुरैना। आगरा मुंबई एनएच 3 के मुरैना बैरियर चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण कर रही कम्पनी को पुलिस ने 7 दिवस का नोटिस देकर बताया है कि दोनों तरफ की सर्विस लैन निर्मित नहीं हुईं तो किसी भी तरह के जाम तथा दुर्घटना पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

बता दें कि मुरैना से ग्वालियर, धौलपुर तथा सबलगढ़ जाने के लिये हाइवे पर आना पड़ता है। यहां निरंतर हो रहे आवागमन अवरुद्ध के कारण 1420 मीटर लम्बा फ्लाईओवर निर्मित किया जा रहा है।

इसके निर्माण से पूर्व कम्पनी को दोनों तरफ की सर्विस लैन बनानी थी, जिससे आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे लेकिन कम्पनी द्वारा सर्विस लैन का निर्माण न होने के कारण लगभग दिनभर बैरियर चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा फ्लाईओवर निर्माता कम्पनी के प्रतिनिधि को नोटिस प्रदान किया है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026