Budget 2023 : एक फरवरी को आम बजट आने वाला है जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगीं. इस बजट से इनकम टैक्स में राहत की उम्मीद जताई जा रही है. टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि नए टैक्स सिस्टम के तहत 2.5 लाख की इनकम छूट की सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया जाएगा. बता दें कि अभी ढाई लाख से पांच लाख तक की सैलरी पर 5% और पांच से साढ़े सात लाख की सैलरी पर 20% टैक्स देना पड़ता है. उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि सरकार नौकरीपेशा लोगों के लिए रिटायरमेंट प्लान में निवेश करने पर मिलने वाली टैक्स छूट की सीमा में भी बढ़ोतरी करेगी. मौजूदा छूट लिमिट को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये तक किए जाने की उम्मीद है. वहीं हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम करने की मौजूदा सीमा 25,000 रुपये है जिसे बढ़ाकर 50,000 रुपये तक किया जा सकता है, जबकि बुजुर्गों के लिए छूट की सीमा 75,000 रुपये तक किए जाने की उम्मीद है.
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More