New Delhi

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को हुआ कोरोना

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) कोरोना पाॅजिटिव (Corona Positive) पाए गए है। बता दें कि प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट कर उनके संपर्क में आए लोगों को कोरोना जांच के लिए अपील की है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

अपने ट्वीट में पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने लिखा कि –

किसी अन्य प्रक्रिया के लिए अस्पताल जाने पर मुझे कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है, पिछले सप्ताह मेरे साथ संपर्क में लोगों को मैं आईसोलेट होने सहित कोरोना जांच कराने का अनुरोध करता हूं।

बात करें भारत में आकड़ों की तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62,064 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 1,007 मरीजों की कोविड-19 से मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से 15 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में रिकवरी रेट बढ़कर 70 फीसदी पर पहुंच गया है।

देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,15,075 पहुंच गई है। इसमें से 15,35,744 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6,34,945 है। आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक भारत में 44,386 लोगों की मौत हुई है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026