सिरोंज। विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा से भाजपा द्वारा गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई जो कि लटेरी क्षेत्र के हर ग्राम से गुजरी। सिरोंज पहुंची गांधी संकल्प यात्रा का प्रतिनिधित्व सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने किया जहां इस दौरान सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा भी मौजूद रहे। वहीं यात्रा के कार्यक्रम में मंच से गांधी जी की तस्वीर ही गायब दिखी।
जहां एक ओर गांधी जी के विचारों को जनता के बीच पहुंचाने की बात नेता कर रहे थे तो वहीं मंच से गांधी जी की तस्वीर ही गायब दिखी। बता दें कि गांधी संकल्प यात्रा का सामापन कार्यक्रम सिरोंज में आयोजित हुआ जिसमें भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित पंडित दीनदयाल की तस्वीर तो दिखी लेकिन गांधी जी की तस्वीर मौके पर नहीं रखी गई।
उक्त गांधी संकल्प यात्रा में भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने भी गांधी जी के विचारों को मंच से जनता के सामने खूब परोसा, साथ ही सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने भी लोगों से गुटखा तंबाकू छोड़ने की अपील की।
इस दौरान सांसद का कहना था कि जब हमारी शादी होती है तो हम अपने परिवार से अलग हो जाते हैं। असल में जब अपने माता पिता को अपनी जरुरत होती है तब उनकी हम मदद नहीं कर पाते। आजकल शहर में एक नया चालन चल रहा है की वृद्ध आश्रम खुलते जा रहे ओर माता पिता जो बच्चों पर अपना पूरा जीवन कुर्बान कर देते हैं बो ही बच्चे उन माता पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ आते है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More