दसाई। धार जिले के दसाई में गणेश उत्सव के तहत अंतिम दिन सुबह से लेकर देर रात्रि तक प्रतिमा विसर्जन का दौर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने धूमधाम से श्रीगणेश को विदा कर प्रतिमाओं को विसर्जित किया। अनंत चतुर्थी के अवसर पर झांकियों की शोभायात्रा मुख्य मार्ग से निकाली गई।
इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर द्वारा श्री राधा कृष्ण की झांकी, वीर तेजाजी गणेश उत्सव समिति द्वारा इसरो चन्द्रयान 2 पर झांकी, लालबाई फूलबाई माता मंदिर गणेश उत्सव समिति राधा कृष्ण नृत्य करते हुए झांकी, मां अंबिका माता मंदिर गणेश उत्सव समिति द्वारा नगर में जोगी आया पर आधारित झांकी, तोरण दरवाजा गणेश उत्सव समिति द्वारा देश भक्ति पर आधारित झांकी, चंदन बाऊड़ी समिति द्वारा खाटू श्याम की झांकी तथा खोखा माता मंदिर गणेश उत्सव समिति भोलेनाथ पर आधारित झांकी, लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी।
यात्रा में अखाड़े के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई जिनका पाटीदार समाज पंच समिति, ग्राम पंचायत दसाई तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More