फर्जी पत्रकारों के खिलाफ उतरे नगरवासी, कैमरा24 की अपील बनना चाहिए नियम

देश के चौथे स्तंभ को शर्मशार कर रहे फर्जी पत्रकारों के खिलाफ देश में कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है जिसके कारण फर्जी पत्रकारों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे है। जहां फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कई अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध भी होते हैं उसके बाद भी पुलिस प्रशासन उन पर लगाम कसने में असक्षम रहता है।

गौतमपुरा। ऐसा ही मामला इंदौर जिले के गौतमपुरा में सामने आया है जहां तीन कथित पत्रकारों से परेशान होकर व्यापारियों एवं नागरिकों ने विरोध स्वरूप रैली निकाली तथा पुलिस को एक ज्ञापन सौंपकर और तीन फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि तीनों व्यक्तियों के खिलाफ नगर की शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है तथा कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर नगर बंद के साथ चरणबद् आंदोलन करने की चेतावनी प्रशासन को दी गई है।

कैमरा 24 केन्द्र सरकार से अपील करता है कि देश के चौथे स्तंभ की गरीमा बनाए रखने के लिए नियम बनना चाहिए जिसके अतंर्गत आने वाले पत्रकार ही पत्रकार कहलाएं जिससे देश में पनप रहे फर्जी पत्रकारों पर लगाम कसी जा सके।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026