बैतूल। जिले में बीते दिनों एक पार्षद और महिला के बीच हुई हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद अब मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। बता दें कि बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी स्थित शोभापुर वार्ड में वार्ड पार्षद और आशा नामक महिला के बीच बहस होने के बाद हाथापाई हुई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था, वहीं मामले में अब एक और नया मोड लिया है जिसमें 8 महिने पुराना एक वीडियो सामने आया है जिसे पार्षद के भाई जोगेंद्र द्वारा बनाया गया है जिसमें ईसाई धर्म के लोगों द्वारा हिंदु महिलाओं को बहकाने का आरोप लगाा है, जिस मामले को लेकर पार्षद से भी अनबन चल रही थी।
दूसरी ओर वार्ड पार्षद के समर्थन में लगभग दो दर्जन महिलाओं ने पुलिस एसडीओपी को एक ज्ञापन सौंपा है जिसके माध्यम से आशा नामक महिला को चरित्रहीन बताते हुए ईसाई धर्म का प्रचार करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया।
महिलाओं के मुताबिक आशा द्वारा हिंदू महिलाओं को चर्च जाकर प्रार्थना करने के लिए कहा जाता है जबकि ईसाई धर्म का प्रचार किया जाता है। वहीं पार्षद से विवाद मामले में महिलाओं ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा।
हालांकि इस मामले में एसडीओपी अभयराम चौधरी ने बताया कि महिलाओं की मांग पर जांच कराई जाएगी जिसके लिए सारणी थाना प्रभारी और पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी को निर्देशदित किया जाएगा।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More