New Delhi

क्या है National e-Vidhan ? जानें अब सदनों में कैसे होगी डिजिटल कार्यवाही

National e-Vidhan Application : भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय यानि Ministry of Parliament Affairs ने पेपर वेस्ट को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है जिसका सीधा असर विधानसभाओं में होने वाली कागजी कार्रवाई पर पड़ेगा. दरअसल हर साल भारत में करीब 40 लाख टन वेस्ट कागज का आयात करता किया जाता है. ऐसे में प्रकृतिक को सुरक्षित रखने की दिशा में कागज के इस्तेमाल को सरकार आखिर कैसे कम करने वाली है, आइए जानते हैं. दरअसल Ministry of Parliament Affairs ने सभी सदनों की कार्यवाही को डिजिटल बना कर देश की सभी assemblies को कागज रहित यानी पेपरलेस बनाने के लिए एक एप्लीकेशन लॉन्च किया है. इस एप्लीकेशन का नाम है National e-Vidhan Application है.

इस एप्लीकेशन की खास बात ये है कि ये सिर्फ विधानसभा सदस्यों के लिए ही नहीं बल्कि आम जनता भी इसका उपयोग कर सकती है. इसके लिए विधायी निकायों से सबंधित सभी कार्य और डेटा ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए डेवलप किया गया है. National e-Vidhan Application में एक वेबसाइट और एक मोबाइल एप भी शामिल है. इस संकल्पना का जन्म “वन नेशन, वन टैक्स” के माध्यम से हुआ. इस संकल्पना का जिक्र पिछले वर्ष में पीएम मोदी ने अपने उद्बोधन में किया था. जिसे अब असल उपयोग में लाया जा रहा है. इसका उद्देश्य क्लाउड फर्स्ट – मोबाइल फर्स्ट टू सर्व मेंबर्स फर्स्ट है.

इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अलग अलग दस्तावेजों जैसे सवालों की सूची, व्यवसाय की सूची और दूसरी रिपोर्ट के आसानी से पहुंचने का प्रावधान है. इसके अंतर्गत डिजिटल संग्रह बनाने के लिए तकनीकी और वित्तीय प्रावधान बनाए गए हैं. इसके जरिए सभी विधानसभाओं को डिजिटल विधानसभा में बदलना है. ताकि काम में गति आए और पेपर का इस्तेमाल भी कम किया जा सके. नेवा यानी National e-Vidhan Application के जरिए देश की सभी विधानसभाओं को एक प्लेटफॉर्म पर पर लाना ही सबसे पहला उद्देश्य है. हालांकि ये एप्लीकेशन एंड्रॉइड के साथ-साथ IOS पर भी उपलब्ध है.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026