Vidisha

51 वर्षों से लगातार विदिशा कनारा क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे टूर्नामेंट

विदिशा, 23 मई। कनारा क्रिकेट क्लब विदिशा में लगातार 51 वर्षों से क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे है जहां टूर्नामेंट खेलने विदेशों से टीम सहित अब तक कई दिग्गज खिलाड़ी भी शिरकत कर चुके हैं। बिना किसी ब्रेक के निरंतर 51 वर्षों से क्रिकेट टूर्नामेंट क्लब द्वारा आयोजित कराए जा चुके हैं जिसमें पिछले वर्ष सिंगापुर की क्रिकेट टीम सहित प्रसिद्ध क्रिकेट सनथ जयसूर्या का भी आना हुआ था। वहीं आने वाले समय में भी ऐसे आयोजन को लेकर क्लब की तैयारियों जारी है।

इतिहास बताते हुए क्लब अध्यक्ष विपिन जैन ने बताया कि शासकीय स्कूल के प्रचार्य वीजी कनारा द्वारा इस जगह पिच बनवाई गई थी जिसके बाद इस क्लब को कनारा क्रिकेट क्लब नाम दिया गया। जिसके बाद पहले संभाग, फिर प्रदेश और अब देश सहित विदेशों की टीमें यहां आकर अपना जलवा बिखेर चुकीं हैं।

कनारा क्रिकेट क्लब के वर्तमान में 120 मेम्बर है जिनमें से तकरीबन 80 बच्चे ऐसे हैं जो नेट प्रैक्टिस करने आते हैं। क्लब द्वारा ओपन जिम के साथ साथ इंडोर बैडमिनटन, इंडोर क्रिकेट के 4 विकेट जिसमें बाॅलिंग मशीन की सुविधा भी दी गई है, वहीं आउट डोर क्रिकेट ग्राउंड सहित ओपन जिम भी बनाई गई है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।

हालांकि कनारा क्रिकेट क्लब आने वाले समय में इस ग्रउंड में रणजी ट्राॅफी के मैच कराने को लेकर प्रयासरत है और विदिशा की प्रतिभाओं को स्टेट और नेशनल लेवल पर सामने लाने के लिए निरंतर मेहनत की जा रही है।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026