जोधपुर – जिले की झंवर थाना पुलिस ने बच्चों व महिलाओं के गले से सोने के ताबीज लूटने वाले गिरोह (Gubbara Gang) की महिला सरगना सहित नौ लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दरअसल जोधपुर जिले में इन दिनों मेलों का आयोजन चरम पर है जहां 8 सितंबर को लोक देवता बाबा रामदेव की दसवीं पर धवा गांव में मेला भरा था लेकिन इस मेले में कई महिलाओं और बच्चों के गले से सोने के ताबजी के प्रकरण सामने आए थे जिसके बाद अब पुलिस के हत्थे एक गिरोह चढ़ गया है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कैलाशदान रत्नू ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरोह सदस्य हाइड्रोजन गैस से गुब्बारा फुलाकर आसमान में छोड़ते थे जिसको उपर देखने वाले लोगों के गले से आरोपियों द्वारा गले से सोने का ताबीज काट लिया जाता था। यह गिरोह अब तक 14 लोगों को अपना शिकार बना चुका था और बड़ती वारदातों के बाद जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो कुछ संदिग्द्धों को अभिरक्षा में लिया गया जिनस में लूट का कुछ माल बरामद हुआ और फिर जोधपुर में गिरोह के डेरे पर दबिश देकर पूर्ण रूप से खुलासा हो सका।
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More
Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More