Shivpuri शिवपुरी : कांग्रेस पार्टी के गुस्सा आता है विज्ञापन पर सीएम शिवराज ने बोला कि गुस्सा जनता को नहीं कांग्रेस को आता है। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शिवपुरी जिले के दौरे पर रहे जहां पोहरी विधानसभा के बैराड़, पिछोर विधानसभा के भौती और करैरा विधानसभा में चुनावी सभाएं की। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ एक विज्ञापन चलाया जा रहा है जिस पर सीएम शिवराज ने अपनी टिप्पड़ी की। सबसे पहले सुनते है सीएम शिवराज ने क्या कहा।
सीएम शिवराज सिंह ने इस आमसभा में कहा कि 15 साल से सत्ता से दूर कांग्रेस को सत्ता से दूर होने के कारण गुस्सा आता है। सीएम ने कहा कि दिन रात कांग्रेसी मुझे सत्ता से बाहर करने के लिए अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं। आपको बता दें कि सीएम शिवराज ने बैराड़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद भारती के समर्थन में यह आमसभा की थी।
सीएम ने कांग्रेस के विज्ञापन कि शिवराज पर गुस्सा आता है, बारे में कहा कि मैं जनता के लिए संबल योजना लेकर आया इसलिए कांगे्रस को गुस्सा आता है। मैंने प्रदेश में सड़कें बनवाईं इसलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है। पहले प्रदेश अंधेरे में डूबा रहता था अब मैंने बिजली उपलब्ध कराई इसलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है। उन्हें ऐसे ही कई योजनाओं को जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से प्रदेश में विकास बढ़ा इसलिए जनता की बजाए कांग्रेसियों को सत्ता से दूर रहने के कारण यह गुस्सा आ रहा है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More