कांग्रेस विधायक बोले, कोरोना में ही वापस चली जाएगी सरकार

ग्वालियर। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Praveen Pathak) ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए चाल, चरित्र और चेहरे अलग अलग होने की बात कही। बता दें कि इस समय मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगरमिया तेज है जिस बीच पार्टी नेताओं की बयान बाजी का दौर जारी है।

  • कोरोना में आई और कोरोना में ही वापस चली जाएगी सरकार
  • भाजपा के सदस्यता समारोह में एकजुट हुए सैकड़ों लोग: विधायक
  • नेताओं पर लाॅकडाउन नियम की पांबदी नहीं: विधायक

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने मीडिया से रूबरू होकर भाजपा पर निशाना सधा। विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि राम नवमी और हनुमान जयंती पर जनता को नियम बनाकर संख्या में समेट दिया गया है लेकिन जब लाॅकडाउन के बीच किसी नेता के भाजपा में ज्वाइन करने सदस्यता लेने की बात आई तो मौके पर 250 लोग हो या 500, उन पर किसी प्रकार की पावंदी नहीं लगाई गई।

कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने बताया कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसी मृत्यु होने पर केवल 20 लोगों की अनुमति जबकि विवाह में 5 लोगों की अनुमति दी जाती है।

वहीं दूसरी ओर किसी को भाजपा ज्वाइन करनी है सदस्यता लेनी है तो मौके पर 250 लोग हो या 500 उसपर किसी की पावंदी नहीं है। भाजपा के चाल, चरित्र और चहरे में हमेशा फर्क रहा है। हालांकि सरकार कोरोना में आई है और कोरोना में ही वापस चले जाने की बात कही गई।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026