ग्वालियर। नापतौल विभाग ने ग्वालियर के आदित्याज़ पेट्रोल पंप पहुंचकर पेट्रोल मात्रा की जांच की। दरअसल एक व्यक्ति द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर, पेट्रोल पम्प के खिलाफ कम डीजल देने की शिकायत की गई थी जिसके बाद ग्वालियर नापतौल विभाग द्वारा गोले के मंदिर स्थित आदित्याज़ पेट्रोल पंप पर जांच की गई।
शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह का कहना है कि उन्होने आदित्याज़ पेट्रोल पम्प से डीजल डलावाया था लेकिन अनुमान लगाया गया कि पम्प द्वारा वाहन में कम डीजल डाला गया जिसके बाद सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की गई थी।
नापतौल विभाग अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा 490 रूपयों का डीजल डलवाया था और फिर कम डीजल वाहन में डालने की शिकायत की थी। मौके पर पहुंचे विभागीय अमले ने शिकायतकर्ता के समक्ष ही जांच की जिसमें निर्धारित मात्रा के अनुरूप ही पाया गया।
हालांकि सवाल यह उठता है कि आए दिन कई पेट्रोल पम्प पर कम पेट्रोल तथा डीजल देने की शिकायत उठती हैं लेकिन आखिरकर नापतौल विभाग द्वारा पेट्रोल पम्प को क्लीन चिट दे दी जाती है और शिकायत करता मायूस हो कर लौट जाते हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More