विदिशा। कनारा क्रिकेट ग्राउंड में चार जनवरी से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभांभर हो चुका है जिस मौके पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या शामिल हुए। बता दें कि कनारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुरूआती मैच दिल्ली और ग्वालियर की टीम के बीच खेला गया जिनके बीच श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने टाॅस किया, वहीं ग्वालियर टीम ने टाॅस जीता जिन्हे कनारा क्रिकेट क्लब द्वारा चांदी का सिक्का भेंट भी किया। बता दें कि 15 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे।
टूर्नामेंट का पहला मैच दिल्ली और ग्वालियर डिवीजन के बीच खेला गया जिसमें ग्वालियर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। वहीं बेटिंग करने उतरी दिल्ली की टीम 60 रनों पर सिमट गई जिसके बाद ग्वालियर टीम ने 11 ओवर में ही जीत दर्ज कराई।
शुभारंभ मौके पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या के साथ विदिशा विधायक शंशाक भार्गव, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन, भाजपा नेता मनोज कटारे, उद्योगपति राकेश शर्मा, कनारा क्रिकेट क्लब से संदीप डोंगर सिंह, नागेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि तथा नगर के लोग मौजूद रहे।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More