Gwalior

ग्वालियर व्यापार मेला नहीं होगा स्थगित, सिंधिया से मिला प्रतिनिधि मंडल

ग्वालियर। कोरोना काल में ग्वालियर व्यापार मेला नहीं होगा स्थिगित। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। 10 जनवरी से आयोजन की उठाई गई मांग। भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज महाराजपुरा विमानतल पर माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ग्वालियर व्यापार मेला का आयोजन इस बार भी अनिवार्य रूप से होगा एवं मेला को स्थगित किए जाने जैसी कोई बात नहीं है।

राज्य सरकार ग्वालियर के इस एक शताब्दी पुराने आयोजन की परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध व संकल्पित है। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने मेला व्यापारी संघ के सदस्यों द्वारा दिए ज्ञापन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करने के उपरांत कहा कि मेला व्यापारी, दुकानदार एवं सैलानी निश्चिंत रहें, सरकार पर भरोसा रखें क्योंकि कोरोनाकाल में सभी जरूरी एहतियात के साथ ग्वालियर मेला आयोजित करने के लिए आवश्यक प्रबंध व औपचारिकताएँ पूर्ण करने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज सुबह ग्वालियर प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को नौ सूत्री ज्ञापन भेंटकर ग्वालियर व्यापार मेला 10 जनवरी से लगाए जाने, मेला अवधि 50 दिन की करने एवं आरटीओ शुल्क में 50 फीसदी छूट देने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में ग्वालियर मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल, उमेश उप्पल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पुनियानी, संजय दीक्षित, सुरेश हिरयानी, रामबाबू कटारे, महेन्द्र सेंगर, सुरेश गौड़, शाहिद खान, कल्ली पण्डित, अनुजसिंह, रूपेश केन, जगदीश उपाध्याय, यो अचल भदकारिया सहित बड़ी संख्या में मेला व्यापारीगण सम्मिलित थे। मेला व्यापारियों का कहना है कि अब कोरोना संक्रमण कम हो चुका है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026