Bhopal

हो जाएं सावधान ! एमपी में कोरोना के बाद अब H3N2 वायरस की दस्तक

First H3n2 Virus Patient in Bhopal : भोपाल में H3N2 वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद अब प्रशासन भी अलर्ट हो चुका है. सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए सीएमएचओ को सावधानी बरतने की बात कही है. अस्पताल में बेड के साथ सभी दवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया गया है. डॉक्टरों को सैम्पल लेकर एम्स की लैब में भेजने के लिए भी सख्त निर्देश दिए गए है. फिलहाल एक केस मिला है लेकिन वो मरीज मिला है जो स्वस्थ बताया जा रहा है.

मंत्री विश्वास सारंग ने मी​डिया को बताया कि ये जानकारी मिली है कि एक मरीज H3N2 पॉजिटिव पाया गया है. वो मरीज पूरी तरह स्वस्थ है जिसकी निगरानी रखी जा रही है. मंत्री सारंग ने बताया कि उन्हे घर पर ही क्वारंटीन रखा गया है जिनको फिल्हाल सिर्फ जुखाम सर्दी की शिकायत है. हालांकि परिवार के संपर्क में रहते हुए हेल्थ अपडेट लिया जा रहा है. खास तौर पर जो मरीज इस वायरस से संक्रमित हुआ है उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है जिसके कारण ये शोध का विषय बन गया है कि आखिर ये वायरल उसके शरीर में कैसे बना.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026