Haridwar – हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने आज से लगभग 10 महीनों पहले हरिद्वार के जमालपुर कला गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया था, गोद लेते समय सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने गांव वालों से वादा किया था कि कुछ ही महीनों में उनका गांव एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित हो जाएगा जहां उनको सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं आसानी से मोहिया करवाई जाएंगी। लेकिन 10 महीने का समय बीत जाने के बाद भी गांव जमालपुर कला के लोग आज भी सांसद द्वारा किए गए वादे के पूरा होने के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं। VIDEO
लोगों का कहना है कि गांव में जल निकासी, पक्की रोड, हॉस्पिटल जैसी बुनियादी सुविधाएं तक मौजूद नहीं है तो फिर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा गांव में स्टेडियम एवं कन्या इंटर कॉलेज खोलने का वादा कहां पूरा होगा। गांव जमालपुर कला के लोग अब आस को छोड़ चुके हैं कि उनके गांव का विकास एक आदर्श गांव के रूप में हो सकता है। वही दूसरी और विधायक स्वामी यतीस्वरानन्द का कहना है की सरकारी पैसा निकालने में दिक्कत होती है इसलिए काम जल्द ही शुरू होंगे।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More