Editorial

What to do with Fake Currency : क्या आपके पास आ गया है नकली नोट ? अब आगे क्या करना है, पढ़ें

What to do with Fake Currency ? अगर आपके पास भी कहीं गलती से नकली नोट आ गया है तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं. क्योंकि ना वो नोट आप घर पर रख सकते हैं और ना ही बाजार में चला सकते हैं. ऐसे में अगर कहीं गलती से आपके पास एक या उससे ज्यादा नकली नोट आ जाते हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आपको क्या करना है? तो इस पोस्ट को पूरा पढ़िए.

किसी एटीएम से नकली नोट निकलने पर आप एटीएम के कैमरे में उसका अगला व पिछला भाग दिखाकर ब्रांच को उसकी जानकारी दें. अगर किसी से लेनदेन करने पर आपको बड़ी संख्या में नकली नोट मिले हैं तो आप उनको आरबीआई की नजदीकी ब्रांच में लेजाकर शिकायत करें. बस आपके पास, ये नोट धोखे से मिलने के पुख्ता सुबूत होने चाहिए.

आप नकली नोट को उसके वॉटरमार्क से पहचान सकते हैं. इसपर महात्मा गांधी की फोटो या करेंसी नोट का डिनोमिनेशन प्रिंट, असली नोट के मुकाबले मोटा व भद्दा होता है. इसके अलावा नोट का Security Thread कागज के उपर नहीं, बल्कि नोट के अंदर ही संल्गन दिखना चाहिए. हालांकि नकली नोट बाजार में चलाने पर IPC की धारा 489C के तहत 7 साल की सजा से लेकर उम्रकैद या फिर जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

आसानी से होगी नकली नोट की पहचान ? नकली नोट का पता लगाने के लिए कई तरीके हैं जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है. नकली नोट के बारे में पता करने का सबसे आसानी तरीका है उसे महसूस करना. जी हां नकली और असली नोट के कागज और उसकी मोटाई में बड़ा फर्क होता है. अगर आप लम्बे समय से नोटों का लेदेन अपने हाथों से कर रहे हैं तो आप नकली और असली नोट के फर्क को बड़ी ही आसानी से बता सकते हैं. इसके अलावा नोट के वॉटरमार्क, सुरक्षा धागे और रंग से भी नकली नोट को आसानी से पहचाना जा सकता है.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026