हरिद्वार में चल रहे निर्माण कार्यो की वजह से इन दिनों हाईवे और शहर के अंदर लगभग हर तरफ जाम की स्थिति पनप रही है। गौरतलब है कि हरिद्वार में पिछले कई वर्षों से हाईवे निर्माण का कार्य चल रहा है और अब चारधाम यात्रा और गर्मियों के सीजन में शहर में अमृत योजना के तहत सीवर और रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि जनपद के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को नए सिरे से ट्रफिक प्लान करने के सख्त निर्देश भी दिए है। अब निर्माण कार्यो को लेकर राजनीती भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसके लिए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। हरीश रावत का कहना है कि ये भाजपा सरकार बार बार सड़के खोदकर बार बार मिट्टी डालने का काम क रही है ताकि पूर्व के कुम्भ मेले की तरह आगामी कुंभ के पैसो को हजम कर सके।
[sp_html5video category="494893375"]
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More