इंदौर के गौतमपुरा में हुआ रोमांचकारी हिंगोट युद्ध

गौतमपुरा – दीपावली के दूसरे दिन इंदौर के गौतमपुरा में परम्परागत हिंगोट युद्ध (Hingot Yudh) का आयोजन किया गया जिसमें तुर्रा दल और कलंगी दल के बीच जमकर अग्निबाण चले,इस दौरान 38 लोग घायल हो गए जिसमें से एक गंभीर को इंदौर रैफर किया गया, जबकि इस बार पिछले साल के मुकाबले ढाई गुना ज्यादा पुलिस बल लगाया गया था, साथ ही पहली बार इंदौर से वज्र वाहन बुलवाया गया।

दरअसल गौतमपुरा में सदियों पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए हिंगोट युद्ध का आयोजन हुआ, देवनारायण मंदिर के सामने युद्ध मैदान पर गांवों के योद्धा आपस में भिड़े और एक-दूसरे पर जमकर अग्निबाण चलाए। इसे देखने देश की कई हिस्सो से लोग पहुंचे। बता दें कि दीपावली के अगले गोवर्धन पूजा के बाद शाम के समयतुर्रा और कलंगी के निशान लिए दो दल ढोल-ढमाकों के साथ  झूमते हुए, कंधों पर थैले में भरे हिंगोट, एक हाथ में ढाल और दूसरे में जलती बांस की कीमची लिए मैदान में पहुंचते हैं, और फिर युद्ध शुरू होता है। जिसमें एक दूसरे पर अग्निबाण फेंकने की शुरूआत होती है जिसका दौर लगभग सवा घंटे तक जारी रहता है।

वहीं इस बार युद्ध के दौरान लगभग 38 लोग झुलसने की सूचना है जिनमें से एक गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया गया। इस युद्ध को देखने इंदौर सांसद शंकर लालवानी, विधायक विशाल पटेल, पूर्व विधायक मनोज पटेल समेत कई जनपप्रतिनिधि भी पहुंचे, हालांकि अंधेरा होते ही युद्ध का सामपन किया गया।

DOWNLOAD

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026