सिवनी। जिले के घंसौर सहित आसपास के गावों में शराब दुकान का ठेका मिलने के साथ ही ठेकेदार द्वारा शराब दुकान की कमान तो सम्हाल ली गई है लेकिन इसके साथ ही मुनाफे की बढ़ोत्तरी के लिए शराब दुकान के अलावा शराब की अवैध बिक्री गांव गांव में किए जाने का आरोप भी ठेकेदार पर इन दिनों लगाया जा रहा है।
बता दें कि आबकारी विभाग द्वारा दिया जाने वाला लाइसेंस दुकान तक सीमित होता है। लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक घंसौर से आसपास के गांवों में बेधड़क वाहनों से शराब बिकवाई जा रही है, जिसकी शिकायत करने के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़ी, बिनोरी, किंदरई, पौड़ी, केदारपुर, सारसडोल, गोरखपुर, दुर्जनपुर सहित आसपास के गांव में अवैध शराब बिक्री का कारोबार जोरों पर है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More