सिवनी जिले में रेत माफिया प्रशासन की सुस्त चाल देखकर सक्रिय हो गए हैं। जिले के ऊगली थाना अंतर्गत आने वाली हिर्री नदी में लगातार रेत का अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है।
जब मीडिया मौके पर पहुंची तो मजदूर ने बताया कि लगभग 2 महिने से यह कार्य चल रहा है और प्रतिदिन 15 से 20 ट्राली लेवर द्वारा भर ली जाती है। जब बात आई पेमेंट की तो मजदूर ने बताया कि गाड़ी मालिक उन्हे पेमेंट देता है लेकिन मालिक का नाम उन्हे पता नहीं।
जब इस मामले में खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश से कैमरे के सामने सवाल पूछे गए तो वह हसते हसते वहां से चलते बने लेकिन उनके द्वारा कोई भी उचित जवाब नहीं दिया गया।
जानकारी के मुताबिक पूर्व में यह रेत खदान महिष्मति कंपनी को लीज पर दी गई थी लेकिन कंपनी ने करीब ढाई करोड़ की किस्त खनिज विभाग को जमा नहीं की तो कंपनी पर खनिज विभाग ने प्रतिबंध लगाकर रेत खनन पर रोक लगा दी। लेकिन बावजूद इसके शायद महिष्मति कंपनी रात के अंधेरे में हिर्री नदी पर अवैध तरीके से रेत का खनन कर रही है और खनिज विभाग आंखें मूंदे सो रहा है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More