शिवपुरी। जिले में खरई चैक पोस्ट पर इन दिनों वाहन चालकों से अवैध वसूली का मामला चर्चा में हैं। दरअसल कोलारस अंतर्गत खरई बैरियर पर खुलेआम वाहन चालको से एन्ट्री के नाम पर 500 से 1000 रूपए वसूले जाते है जिसकी पुष्टि एक ट्रक चालक द्वारा मीडिया के कैमरे के सामने की गई तो वहीं जब अवैध वसूली को लेकर चैक पोस्ट प्रभारी से बात की गई तो ट्रक चालक से 1000 रूपए लेना से साफ इंकार कर दिया गया।
ट्रक चालक, मुन्ना गुर्जर ने बताया कि बिना रसीद दिए रोड टैक्स के नाम पर 1 हजार रूपए लिए गए जबकि इसके अतिरिक्त भी 130 रूपए दिए गए और पहले से ही मौजूद रसीद पर सील लगा कर दे दी गई।
वहीं दूसरी ओर खरई चैक पोस्ट प्रभारी, डीबी शाक्य ने बताया कि रोड टैक्स और ओव्हरलोड वाहन के लिए ही पैसे लिए जाते हैं जिसके एवज मे रसीद भी दीजाती है, लेकिन वहीं ट्रक चालक से लिए गए 1 हजार रूपए के मामले में प्रभारी द्वारा सख्त मना कर दिया गया। जबकि मामले में अब कोलारस विधायक, वीरेन्द्र रघुवंशी ने भी संज्ञान लिया।
कोलारस विधायक, वीरेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि खरई चैक पोस्ट पर यदि कोई अव्यवस्था दिखती है तो उसके निराकरण का प्रयास किया जाएगा जबकि चैक पोस्ट पुलिस को नियम से बाहर कार्रवाई नहीं करने के लिए निर्देश दिए गए। वहीं नियम के बाहर कार्रवाई होने पर मुख्यमंत्री सहित परिवहन मंत्री को मामला संज्ञान में लाने की बात कही गई।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More