Categories: Anuppur

रामनगर तिराहा चेक पोस्ट पर जबरन वसूली से चालक परेशान

अनूपपुर। दो राज्यो को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 43 पर वाहन चालाकों से चेकिंग पोस्ट पर जबरन वसूली करने का मामला समने आया है। हाईवे पर वाहन चालाकों को अब लुटेरों से ज्यादा सरकार के ही आरटीओ यानी परिवहन विभाग से डर लगने लगा है।

दरअअसल मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ बोर्डर के हाईवे 43 पर रामनगर चेक पोस्ट है जहाँ जबरन टोकन थमा कर मालवाहक ट्रक चालकों से जबरन वसूली, चेक पोस्ट प्रभारी रितु शुक्ला है जिनके निर्देश में की जाती है।

वाहन चालक के मुताबिक कागज में कोई कमी नहीं थी लेकिन फिर भी जबदस्ती एंट्री लेकर पैसे वसूले जा रहे हैं। बता दें कि ट्रक चालक से जबरन 3200 रूपएवसूले गए जबकि जो पर्ची काटी गई है उसकी अवधी एक महिने की होना बताया गया।

वही जब इस मामले में जिला परिवहन अधिकारी से बात की गई तो अधिकारी भी मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए। अधिकारी का कहना है कि मामले की लिखित शिकायत देने पर कार्रवाई करेंगे। हालांकि की अधिकारी के इस जवाब से साफ तौर पर अंदाजा यह लगाया जा सकता है कि शायद अधिकारी की नाक के नीचे ही इस तरह की अवैध वसूली की जा रही है जिसकी जानकारी होने के बाद भी अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026