विदिशा। नगर के पीतलमिल से सागरपुलिया तक चल रहे सीवेज लाईन के कार्य के दौरान निकलने वाले मटेरियल को एक निजी जमीन पर डालने का मामला सामने आया है। बता दें कि वार्ड 33 की एक निजी भूमि पर ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से पुराई के लिए मिट्टी तथा अन्य मटेरिलय डाला जा रहा है जिसपर वार्ड वासियों ने आक्रोशि जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड 31 निवासी नरेंद्र राजपूत ने बताया कि सीवेज लाईन के कार्य के दौरान जो मटेरियल निकल रहा है वह पंकज विश्वकर्मा द्वारा निजी जमीन पर डलवाकर स्टाॅक किया जा रहा है। हालांकि शासकीय मटेरियल को निजी उपयोग में लेना गलत बताते हुए प्रशासनिक अधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई हैै।
जब इस मामले में वार्ड 33 की पार्षद अरूणा मांझी को जानकारी लगी तो पार्षद ने मौके पर पहुंचकर मीडिया को बताया कि उन्हे इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं हैं।
हालांकि निजी जमीन पर शासकीय मटेरियल से पुराई करते हुए अन्य सामग्री का स्टाॅक करना गलत हो सकता है जिसपर वार्ड वासियों ने विरोध जताते जिम्मेदार अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More