सिवनी। वन मंत्री विजय शाह ने सिवनी के पेंच नेशनल पार्क के कर्माझिरी परिक्षेत्र में नवीन कुम्भापानी-टिकाड़ी बफर मार्ग का शुभारंभ किया। मंत्री बोले- बफर में सफर परियोजना में सफारी मार्ग की शुरूआत होने से पर्यटक सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि ‘बफर में सफर” परियोजना में सफारी मार्ग की शुरूआत होने से पेंच के कर्माझिरी गेट पहुँचने वाले पर्यटक दिन-रात की सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। कुंवर शाह सिवनी जिले में स्थित पेंच नेशनल पार्क कर्माझिरी परिक्षेत्र में नवीन कुम्भापानी-टिकाड़ी बफर मार्ग का शुभारंभ कर रहे थे।
वन मंत्री कुंवर शाह ने कहा कि वन विभाग स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की तलाश में कोर एरिया के साथ ही बफर क्षेत्र में भी पर्यटन गतिविधि संचालित कर रोजगार उपलब्ध करवायेगा। उन्होंने कहा कि कर्माझिरी की शांताबाई, जो अपने घर में ही होटल संचालित कर आज बेहतर जीवन-यापन कर रही हैं, वैसे ही अन्य ग्रामीण भी रोजगार सृजन की पहल में सक्रिय रूप से सहभागी होकर होटल, सफारी वाहन संचालन की गतिविधियों के साथ गाइड के रूप में सेवा देकर टाइगर रिजर्व से जुड़ें। वन मंत्री ने नवीन बफर मार्ग में स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक और अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More