अतिक्रमण हटने के विरोध में इंदरगढ़ कस्बा रहा बंद

दतिया। जिले का इंदरगढ़ कस्बा पूरी तरह बंद रहा जिसकी मुख्य वजह प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के विरोध में की जा रही कार्रवाई बताया जा रहा है। दरअसल प्रशासन द्वारा की जा रही अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में इंदरगढ़ कस्बे के लोगों ने नगर बंद रखा जिसमें नागरिकों और व्यापारियों के साथ कांग्रेस और भाजपा नेता ने भी समर्थन किया।

भाजपा नेता सुजान सिंह रावत ने बताया कि इंदरगढ़ कामद रोड और इंदरगढ़ ग्वालियर रोड पर दोनों ओर 40 फीट अतिक्रमण हटाया जाएगा लेकिन प्रशासन द्वारा 55 फीट तक अतिक्रमण हटाने की मंशा है जिसका विरोध किया जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने गरीबों की दुकानें तोड़ी है जबकि सीएम कमलनाथ की मंशा बड़े भूमाफियाओं पर कार्रवाई करने की है। हालांकि सरकार को बदनाम करने के लिए इस कार्रवाई को अंजाम देने की बात कहते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने स्थानीय प्रशासन का विरोध किया।

Recent Posts

3 साल में 1 लाख को 2.5 लाख बनाने वाले टॉप 5 म्यूचुअल फंड्स!

अगर आप अपने पैसे को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड (Mutual Funds)… Read More

September 5, 2026

Canada Weather Forecast: कनाडा के ओंटारियो में भारी तबाही, जानें कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम?

टोरंटो (कनाडा): दक्षिणी ओंटारियो में बीती रात भयानक चक्रवाती तूफान आया, इसके कारण वहां मूसलाधार बारिश… Read More

September 3, 2026

अमेरिका के मशहूर पार्क में खतरनाक बाढ़ के हालात, तेज बारिश से मची तबाही

अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More

September 1, 2026

नेपाल बाढ़ में माता-पिता को खोजते मासूम बच्चे का भावुक वीडियो, पढ़ें पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More

August 31, 2026

देपालपुर से स्विट्ज़रलैंड तक जुड़ी ‘भक्ति की डोर’

देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More

August 25, 2026

जयपुर के मंदिर में भावुक हुईं मैथिली ठाकुर, आँखों से बही आंसुओं की धारा

Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More

March 9, 2026