Writers Blog

Indian Commando Force : भारत की 6 सबसे ताकतवर कमांडो फोर्स

Top Six Indian Commando Force : दुनिया का कोई भी ऐसा देश नहीं होगा जिसके पास अपनी एक ताकतवर मिलिट्री फोर्स ना हो. ऐसा ही एक देश हमारा भारत भी खतरनाक कमांडो फोर्स की आर्मी से लैस होकर उन ताकतवर देशों में शुमार है जो पलक झपकते ही दुश्मन को धूल चटा सकता है. भारत के पास ऐसी ताकतवर फोर्स हैं जो किसी भी समय टॉप सीक्रेट ऑपरेशन और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे गंभीर मसलों को अंजाम दे सकती है.

Para SF के जवानों को पैराशूट कमांडो भी कहा जाता है. पैरा एसएफ के कमांडोज़ की कड़ी ट्रेनिंग में 65 किलोग्राम वजन के साथ कई किलोमीटर तक दौड़ाने सहित हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाना भी शामिल है. कैडेट पास होते ही Para SF के जवान को मरून कलर की टोपी दी जाती है और यही उसकी शान और पहचान होती है.

CoBRA Commando को आमतौर पर गोरिल्ला ट्रेनिंग और नक्सल वॉरफेयर के लिए ट्रेन किया जाता है. कोबरा कमांडो को दुनिया की बेस्ट पैरामिलिट्री फोर्स में गिना जाता है क्योंकि ये कमांडो, दुश्मन पर लगातार हमला करने में एक्सपर्ट होते हैं. राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद समेत कई वीवीआईपी जगहों की सुरक्षा के लिए इनको ही तैनात किया जाता है.

NSG Commando Force को एक्शन में तब लाया जाता है जब कोई बड़ा आतंकी हमला हुआ हो. एनएसजी यानी National Security Guard वो फोर्स है जिसने मुंबई के 26/11 आंतकी हमले पर मोर्चा संभाला था. NSG पूरी तहर गृह मंत्रालय की गाइडलाइन्स के तहत काम करती है और इनके कमांडोज को वीवीआईपी की सिक्योरिटी की कमान भी सौंपी जाती है.

SPG Commando Force वो ताकतवर फोर्स है जिसको प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात किया जाता है. एसपीजी कमांडो फोर्स के कमांडो अक्सर सूट-बूट में दिखते हैं जो कि हिंडन अर्म से लैसे होने सहित हाथ में क्लोज कॉम्बैट के लिए असॉल्ट राइफल रखते हैं.

SWAT यानी Special Weapons and Tactics के कमांडो NSG Commando की तरह ही होते हें. स्वाट कमांडो ग्रुप में सभी जवान 28 साल की उम्र के करीब होते हैं जिनको हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार किया जाता है. इन कमांडो को आमतौर पर अर्बन वॉरफेयर यानी शहरी लड़ाई के लिए ट्रेनिंग दी जाती है. SWAT कमांडो घात लगाकर हमला करने में माहिर होते है.

और आखिर में CISF Commando Force जिनके कमांडो को अधिकतर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात किया जाता है. इसके अलावा सीआईएसएफ कमांडो के हाथों में वीआईपी जगहों की सुरक्षा भी रहती है.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026