Categories: Indore

BJP कार्यकर्ता की हुई हत्या, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप

इंदौर। जिले में एक बीजपी कार्यकर्ता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक चुनावी समय के दौरान भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे एक कार्यकर्ता को कांग्रेस के लगभग तीन कार्यकर्ताओं ने हत्या की है।

दरअसल 19 मई को इंदौर जिले के हातोद थाना अंतर्गत ग्राम पालिया में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ता नेमीचंद तंवर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की खबर शहर में फैलते ही दोनों पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

इस मामले हातोद एसडीएम, रविश श्रीवास्तव ने बताया कि हातोद थाने में चुनाव हिंसा के दौरान एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद समाज के लोगों ने चक्काजाम कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। हालांकि प्रशासन के आश्वासन के बाद चक्काजाम खुलवाया गया।

दूसरी ओर वारदात के दौरान मृतक के पुत्र भी घायल हुए है जिन्हे इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनका हाल जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तथा भाजपा नेता पहुंचे।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026