पीथमपुर। इंदौर लोकायुक्त की टीम ने प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका पीथमपुर में पदस्थ राजस्व उपनिरीक्षक महेश पटेल के घर सुबह के समय चार टीमों ने छापार मारा जिसके बाद घर के किसी भी सदस्य को बाहर जाने नहीं दिया गया। बता दें कि लोकायुक्त ने कार्रवाई की है जिसमें लोकायुक्त के अधिकारियों को प्राॅपर्टी के डाॅक्यूमेंट्स, 90 हजार रुपए नगदी, 400 ग्राम सोने चांदी के आभूषण मिले हैं।
वही मौके पर पहुंचे लोकायुक्त डीएसपी, एसएस यादव ने बताया कि नगर पालिका में पदस्थ राजस्व उपनिरीक्षक महेश पटेल कि आय से अधिक संपत्ति होनेे की शिकायत मिली थी उसी लेकर आज लोकायुक्त ने टीम ने छापा मारा कार्रवाई की है। फिलहाल अभी तक की जांच में मिले दस्तावेंजों तथा अन्य सामग्री की जांच की जा रही है। बता दें कि नगर पालिका में पदस्थ राजस्व उपनिरीक्षक महेश पटेल की पत्नी सुनीता पटेल भी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी से नगर पालिका उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More