देपालपुर। इंदौर जिला पंचायत सीईओ, देपालपुर जनपद क्षेत्र का दौरे पर रहे। बता दें कि इंदौर जिला पंचायत के नवागत सीईओ हिमांशु चंद्र ने देपालपुर जनपद के कई ग्राम पंचायतों सहित मुख्यालय पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया जबकि शासन की योजना का क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा भी की है। ग्राम पंचायत कालीबिल्लोद में कचरा प्रबंधन सहित अन्य प्रबंधन के यूनिट कार्य देखे जबकि ग्राम पंचायत रंगवासा में नर्सरी विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए एनआरएलएम समूह से चर्चा भी की।
सीईओ हिमांशु चंद्र ने देपालपुर जनपद पंचायत कार्यालय में उपयंत्री एवं सेक्टर अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली जबकि ग्राम पीरनलवासा में निर्माण कार्य का जाजया एवं ग्राम गढ़ीबिल्लोद पहुंचकर ग्रामीणों सहित विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र दरबार से चर्चा की।
इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ राजू मेड़ा, जिला परियोजना अधिकारी आनंद शर्मा, अनिल पंवार, मुकेश वर्मा, ब्लाॅक समन्वयक गौरव निगम, उपयंत्री गोविंद जायसवाल एवं विष्णु मोयदे भी मौजूद रहे।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More