नागदा। असंगठित कामगार संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे सुल्तान सिंह शेखावत से नागदा कैमरा24 संवाददाता द्वारा खास मुलाकात की गई जिसमें सुल्तान सिंह शेखावत से सफाई कर्मचारी को अकुशल और कुशल वेतन संबंधित तथा उद्योगों में कार्यरत श्रमिको को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने को लेकर सवाल पूछे गए।
पूर्व अध्यक्ष रहे सुल्तान सिंह ने सफाई कर्मचारी को अकुशल और कुशल वेतन देने के संबंध में बताया कि सफाई कर्मचारियों का स्वच्छता लाने में काफी योगदान है। वहीं अधिकारियों से बैठक कर चर्चा की जा रही है, जो विषय पूरे देश में चल रहा है। हालांकि सफाई कर्मचारी की मेहनत पर उन्हे कुशल श्रमिक एवं अर्धकुशल श्रमिक वेतन देने के संबंध में प्रस्ताव पारित करने राज्य सरकार को भेजे जाने की बात कही गई।
दूसरी ओर ईएसआई उद्योगों में कार्यरत श्रमिको को सहीं ढंग से ईलाज नहीं मिल पाने के सवाल पर पूर्व अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत ने बताया कि ठेका मजदूर इसका ज्यादा लाभ लेते हैं। भारत सरकार का अस्पताल होने के बाद भी स्टाॅफ की कमी के कारण मशीनों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस मामले में निरंतर मुद्दे को उठाया गया जिसके लिए राज्य की बैठक में विस्तार पूर्वक समस्याएं उठाई गई है, हालांकि रीजनल डायरेक्टर से प्रतिनिधि मिलेंगे जिनके बीच चर्चा होने के बाद कार्यवाही आगे बढ़ेगी।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More