विदिशा। कमलनाथ सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जनसरोकार विषय पर एक दिवसीय मीडिया संगोष्ठी का आयोजन विदिशा जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से सर्किट हाउस में आयोजित किया गया जिसमें जिले के वरिष्ठतम इलेक्ट्रॉनिक प्रिन्ट मीडियाकर्मी, फोटोग्राफर, कैमरामेन सहित संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य प्रभात किरण जोशी भी उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में उपस्थित जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने अपने पिछले डेढ वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख घटनाओं एवं मुद्दो पर प्रकाश डालते हुए मीडिया के कार्यों को सराहा। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने विदिशा के मीडियाकर्मियों को पॉजिटिव प्रेस की प्रमुख जिम्मेदारी का निर्वहनकर्ता बताते हुए कहा कि मीडिया की विश्वसनीयता कायम है।
संगोष्ठी से पहले जनसम्पर्क अधिकारी बीडी अहरवाल ने अतिथियों का स्वागत किया वहीं कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अमित श्रीवास्तव द्वारा तथा आगंतुकों के प्रति आभार संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय की सहायक संचालक सुनीता शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More