मध्य प्रदेश में जिला व जनपद पंचायत अध्यक्षों-सदस्यों का कार्यकाल बढ़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश में जिला व जनपद पंचायत सदस्यों-अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है लेकिन कोरोना की महामारी से इस समय देश बचाव के कदम अपना रहा है जिस दौरान प्रदेश में चुनाव होना संभव नहीं है, इसी के तहत सीएम शिवराज सिंह ने अगले चुनाव तक उनके कार्यकाल को बढ़ाया जाने की घोषणा की है।

सीएम शिवराज ने कहा –

प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन कोविड 19 के कारण चुनाव की स्थिति नहीं है। यह जनप्रतिनिधि जनपद-जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य प्रशासन और जनता के बीच की कड़ी है जिसके कारण यह जरूरी है कि इनके कार्यकाल को बढ़ाया जाए, ताकि इस संकंट में सभी जनप्रतिनिधि कार्य करते हुए प्रशासन के साथ समनवय बना सकें।

इंदौर जल्दी जीतेगा कोरोना की लड़ाई और देश में आदर्श स्थापित करेगा

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह ने कहा है कि इंदौर में पुलिस, प्रशासन सहित पूरा अमला जन-प्रतिनिधियों, समाजसेवी, संगठनों, मीडिया एवं जनता के सहयोग से पूरी मुस्तैदी से कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में जी-जान से जुटा है। उन्होंने भरोसा जताया कि हम इस लड़ाई को जल्द ही जीतेंगे तथा इसके लिए इंदौर देश में आदर्श स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान विशेष रूप से इंदौर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इंदौर सहित प्रदेश के सभी जिलों में आईडेंटिफाई, आइसोलेट, टेस्ट एंड ट्रीट की रणनीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस रणनीति से हम शीघ्र ही कोरोना पर विजय पा लेंगे।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026