रतलाम। आलोट क्षेत्र के कलशया ग्राम में दो किसानों के बीच हुआ विवाद, धारदार हथियार से हमला करने पर मदनलाल नामक व्यक्ति की हुई मौत। खेत पर डले पानी के पाइप को लेकर विवाद होने की मिली जानकारी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस। आलोट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ोद रोड स्थित कलशया ग्राम मैं खेत पर पाइप के झगड़े ने मौत का रूप ले लिया।
जानकारी के अनुसार मदनलाल सूर्यवंशी और नारायण सिंह सोंधिया के बीच में खेत पर पानी के पाइप को लेकर विवाद हो गया। उक्त विवाद में नारायण सिंह सोंधिया द्वारा मदनलाल सूर्यवंशी के ऊपर चाकू और पाइप से हमला कर दिया जिसमें मदनलाल सूर्यवंशी की मौत हो गई जिसके बाद परिजन उक्त मृतक मदन लाल सूर्यवंशी को शासकीय हॉस्पिटल आलोट लाए जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर पोस्टमार्टम सुबह किया गया।
रात को ही मृतक के परिजनों द्वारा थाने पर पहुंचकर आरोपी नारायण सिंह सोंधिया के खिलाफ धारा 302 व एट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कराया गया, उक्त घटना के संबंध में पुलिस द्वारा रात से ही आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी गई, जिसके बाद एसडीओपी आलोट के मार्गदर्शन में गठित दल बनाया गया एवं आरोपी की खोजबीन की गई, वहीं दोपहर को आलोट थाना पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More