कन्नौज के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 5 की मौत

agra lucknow Expressway

कन्नौज। जिले के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 5 लोगों की मौत हुई है जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घयल बताए जा रहे हैं। जानकारी के बिहार के मजदूरों को लेकर दिल्ली जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें लगभग 50 लोग सवार थे, वही घायलों को कन्नौज के मेडिकल काॅलेज और इटावा के सैफई में भर्ती कराया गया।

  • मजदूरों को लेकर बिहार से दिल्ली जा रही थी बस
  • एक्सप्रेस-वे पर कार और बस की हुई टक्कर
  • 5 लोगों की हुई मौत, लगभग 18 लोग घायल
  • लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा

दरअसल प्रवासी श्रमिकों को लेकर बिहार के मधुबनी से एक स्लीपर बस दिल्ली जा रही थी, तभी कन्नौज जिले के सौरिख में एक्सप्रेस वे ‍पर कार और बस की टक्कर होने पर 5 लोगों ने अपनी जान गवा दी जबकि लगभग 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं।