खाचरौद पुलिस को सफलता, जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Khachrod police

खाचरौद। उज्जैन जिले की खाचरौद पुलिस ने गोलीकांड मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों पर हथियारों से हमला हुआ था जिस मामले में खाचरौद पुलिस ने शिकायत मिले के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

  • जमीन विवाद को लेकर किया गया था हमला
  • 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 आरोपी अभी भी फरार
  • कई जगहों पर दबिश दी, पुलिस को मिली सफलता

प्रेसवार्ता के दौरान खाचरौद एसडीओपी, अरविंद सिंह ने बताया कि हमला करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 4 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। हालांकि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 3 बाइक, 1 पिस्टल, कारतुस तथा लोहे के पाइप बरामद किए गए हैं।