झाबुआ – विधानसभा झाबुआ उपचुनाव में शाम लगभग 4 बजे तक मतगणना सम्पन्न हुई जिसमें झाबुआ सीट से कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuria) ने जीत हासिल की है। बता दें कि झाबुआ पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई थी जिसमें सबसे पहले डाकमत पत्रों की गिनती हुईए इसके बाद ईवीएम खुलीं, वहीं एक के बाद एक राउंड में गिनती होती गई जिसमें कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने अपनी बढ़त कायम रखी और आखिरकर जीता हासिल की। बता दें कि भाजपा के भानु भूनिया को कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने लगभग 27, 757 वोटों से पराजित किया है।
KANTILAL BHURIA (INC)
Total Vote : 95989
वहीं सीएम कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए , कांग्रेस पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की है, सीएम कमलनाथ ने लिखा कि –
झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भुरिया को बहुत-बहुत बधाई। क्षेत्र के मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार। क्षेत्र की जनता ने भाजपा के झूठ,फरेब,जुमलों को नकारकर कांग्रेस की रीति-नीतियो व कांग्रेस सरकार के जनहित के कार्यों पर मुहर लगायी है। यह झाबुआ की जनता की ओर से दिया गया दीपावली का तोहफ़ा है। चुनाव में जनता से किये सभी वादों को पूरा कर हम झाबुआ की तस्वीर बदलेंगे , यह हमारा संकल्प है।
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More
Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More