Kaushambi News | कौशाम्बी : जिले में बारिश और बाढ़ के चलते मौसमी बीमारियों का भी कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में मलेरिया और वायरल फीवर से पीड़ित डेढ़ सौ से अधिक बच्चे व बुजुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती किये गए है जिनमें से दो मरीजो में डेंगू के लक्षण भी पाए गए है। डेंगू पीड़ित मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद के लिए रिफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक जानलेवा वायरल फीवर के चलते तीन बच्चे समेत पांच लोगो की मौत हो चुकी है।
जानलेवा बुखार के कहर के चलते मासूमों की मौत के बाद भले ही स्वास्थ्य विभाग मीडिया से मौत का आंकड़ा खुलकर बताने से बच रहा हो, लेकिन जिला अस्पताल में वायरल फीवर, मलेरिया व डायरिया के बढ़ते मरीजो की संख्या ने स्वास्थ्य महकमे की बेचैनियों को बढ़ा रखा है। वायरल फीवर के रोक थाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कैप्म लगाकर मरीजो का इलाज रहा है। कौशाम्बी जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉक्टर दीपक सेठ का साफ तौर पर कहना है कि बाढ़-बारिश के पानी से फैली भीषण गंदगी और अचानक से मौसम में परिवर्तन आने से हर वर्ष की भांति इस बार मरीजो की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हो रही है ।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More