राजनगर बीएमओ डाॅ पंकज रस्तोगी से खास चर्चा

खजुराहो। छतरपुर जिले के खजुराहो में इस समय कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए लाॅकडाउन है जिस दौरान कैमरा24 संवाददाता राजीव शुक्ला ने बीएमओ डॉक्टर पंकज रस्तोगी से खास चर्चा की। कैमरा24 से चर्चा के दौरान डाॅ रस्तोगी ने कोरोना वायरस के लक्षण तथा उससे बचाव सहित क्षेत्र में बरती जा रही सावधानियों की जानकारी साझा की।

कैमरा24 को बताया कि –
गले में दर्द, मुंह में स्वाद, नाक में खुशबू ना आना तथा सूखी खांसी चलने कोरोना के मुख्य लक्षण। डाॅ रस्तोगी बोले कि जब तक वेक्सीन नहीं आती तब तक सुरक्षा के एतिहात बरतना काफी अहम है। बताया गया कि लोगों से दूरी बनाए रखना, जरूरी काम आने पर ही बाहर निकलना, जबकि किसी के संपर्क में आने पर तत्काल हाथों को सैनिटाइज करते हुए चेहरे को ढक कर रखने जैसी सावधानियां बरतने की जरूरत है।

डाॅ रस्तोगी ने बताया कि खजुराहो में बाहर से आए लोगों की सुरक्षा के लिए सभी को क्वारंटीन किया गया जबकि टूरिस्ट को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर जांच के बाद रिपोर्ट आने पर घरों के लिए रवाना किया गया। वहीं क्षेत्र के लोगों को डोर टू डोर सर्वे कराकर दवाईयां दी गई जबकि बाहर से आ रहे मजदूरों की मेडिकल जांच कर क्वारंटीन किया जा रहा है। हालांकि दिनचर्या सेट करते हुए समय पर हर काम करने तथा खान पान पर ध्यान देने की बात कही गई।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026