खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो से दिल्ली जाने के लिए 12 सितंबर से खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस (khajuraho kurukshetra express) की सेवा शुरू की जा चुकी है जिसके चलते अब खजुराहो के लोगों सहित पर्यटकों को नई दिल्ली से आने जाने के लिए आसानी होगी। बता दें कि कोरोना वायरस की महामारी के चलते लगाए गए लाॅकडाउन में ट्रेन एवं हवाई सेवाओं को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद अब अनलाॅक 4 में धीमे धीमे सेवाओं को एक बार फिर शुरू किया जा रहा है।
लंबे अरसे से बंद पड़े खजुराहो स्टेशन पर एक बार फिर यात्रियों की आवाजाही देखने से लोगों के बीच खुशी देखने को मिली। वहीं भाजपा नेता ब्रज गोपाल अवस्थी ने उक्त ट्रेन के संचालन पर खुशी जाहिर की।
बता दें कि खजुराहो कुरुक्षेत्र ट्रेन, खजुराहो से छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा होते हुए निजामुद्दीन से नई दिल्ली स्टेशन के बाद कुरुक्षेत्र तक जाएगी जिसका संचालन हर दिन होगा।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More